फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चोरी के रुपये और स्टांप बरामद, शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संडीला में ही तहसील के बाहर से स्टांप विक्रेता का रुपयों और स्टांप से भरा बक्सा चोरी करने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के राजगढ़ जनपद निवासी शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 92 हजार रुपये और चोरी किए गए स्टांप बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

संडीला कस्बा निवासी हासिमरजा तहसील संडीला में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने तखत डालकर स्टांप बेचते हैं। बीती 19 जुलाई को वह कंप्यूटर पर स्टांप निकलवाने के लिए गए थे। इसी दौरान किसी ने उनके तखत पर रखे बक्से को चुरा लिया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि एक कार बांगरमऊ की तरफ से आकर सीएनजी पेट्रोल पंप तक कई चक्कर लगा चुकी है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बांगरमऊ रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास खड़ी कार को घेरने की कोशिश की। चालक ने भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसको पकड़ लिया। उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पता राजस्थान के राजगढ़ जनपद के पचोर थाना और कस्बा निवासी सुनील बताया। तलाशी में उसकी कार में एक टीन का बक्सा मिला जिसके अंदर 92 हजार रुपये, पांच सौ रुपये के 16 स्टांप, सौ रुपये के तीन स्टांप,पचास रुपये के 31 स्टांप, दस रुपये के 72 स्टांप और दस रुपये के 144 स्टांप टिकट व एक छोटी अटैची बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद सुनील ने साथी के साथ बक्से को पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। यह बक्सा उठाकर ले जाते समय ही उसे पकड़ा गया। जो कार बरामद हुई है उसके कोई अभिलेख नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें