फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Sun, 23 Jul 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। क्षेत्र में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात सवायजपुर थाना क्षेत्र के बरसोहिया गांव के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हरपालपुर थाना क्षेत्र के ज्यूरी चंद्रमपुर गांव निवासी बाइक सवार आजाद (40) व गोलू (25) घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
दूसरी दुर्घटना में सवायजपुर थाना क्षेत्र के पिथनापुर गांव निवासी साइकिल सवार राजवीर सिंह (35) शनिवार की सुबह बरसोहिया गांव से अपने घर वापस जा रहा था। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बरसोहिया गांव के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से साइकिल घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। तीसरी दुर्घटना शनिवार की दोपहर अरवल थाना क्षेत्र के टिकार गांव के पास हुई जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। एक बाइक पर सवार बेड़ीजोर निवासी संजेश कुमार (30) व टिकार निवासी रामू (28) घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को घायलों को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें