फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हाइड्रोलिक मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां (हरदोई)। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसके कारण ट्रैक्टर में पीछे लगी हाइड्रोलिक मिक्सर मशीन पलट गई। मशीन पलटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के बक्खीपुरवा निवासी सुमित (18) मजदूरी करता था। बुधवार सुबह वह गांव के अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर और हाइड्रोलिक मिक्सर मशीन लेकर सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत आंट गांव जा रहा था। सुमित के साथ सुरसा थाना क्षेत्र के बल्लीपुरवा निवासी छोटू (19) भी मिक्सर मशीन पर सवार था। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सिकरोहरी पुल के पास तेज रफ्तार के कारण मिक्सर मशीन अचानक पलट गई। घटना में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग निकला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायल छोटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। छोटू मामा लालाराम के साथ टड़ियावां थाना क्षेत्र के बक्खीपुरवा गांव में पिछले तीन माह से रह रहा था और उनके साथ ही मजदूरी करने जाता था। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें