फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तालाब में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र अंतर्गत नाऊपुरवा गांव में मंगलवार देर शाम नहाते समय दो मासूम दोस्त तालाब में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत कर दोनों को तालाब से निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर एसडीएम और सीओ ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

नाऊपुरवा निवासी आदर्श (11) पुत्र हरीराम गांव के ही दोस्त शिवम (10) पुत्र छाेटे के साथ मंगलवार शाम गांव के बाहर उत्तर दिशा में स्थित तालाब के पास खेलने गया था। खेलने के दौरान गर्मी लगने पर दोनों दोस्त पास के तालाब में नहाने चले गए। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और इसी दौरान डूबने लगे। दोनों बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास मौजूद लोग तालाब में उतरे, लेकिन तब तक दोनों बच्चे तालाब में डूब गए।
इसी दौरान बच्चों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। परिजनों की मौजूदगी में ग्रामीण तालाब में उतरे और मशक्कत कर आदर्श और शिवम को बाहर निकाल लाए। बेहोशी की हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

आदर्श और शिवम गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह के छात्र थे। आदर्श तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि शिवम दो भाइयों में बड़ा था। आदर्श के पिता हरीराम प्रांतीय रक्षक दल के जवान हैं और बिलग्राम में तैनात हैं। शिवम के पिता छोटे दिल्ली में मजदूरी करते थे और कुछ दिन पहले ही घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें