फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई : सीबीएसई हाईस्कूल में कुशाग्र, इंटर में इशिता जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सावन में सीबीएसई बोर्ड के छात्रों पर अंकों की जमकर बौछार पड़ी। शुक्रवार को जारी हुए हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम देखकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। हाईस्कूल में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के कुशाग्र शुक्ला ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। इंटर में 97.6 प्रतिशत अंक लाकर सेंट जेवियर्स की इशिता डे जिला टॉपर रहीं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की छात्रा श्रद्धा पांडेय और लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के छात्र नैतिक पटेल 97.8 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से जिले में दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ के अलखिया शास्वत रहे। अलखिया को 97.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।
इंटर में दूसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स स्कूल की अंशिका और सौम्या वर्मा संयुक्त रूप से रहीं। दोनों को 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर महर्षि विद्या मंदिर के दीप आर्यन सिंह रहे। उन्हें 97 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें