फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरसंडा का प्राथमिक विद्यालय उत्कृष्ट

Sat, 26 Mar 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। आदर्श विद्यालय योजना के तहत पिहानी के प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा को जनपद का उत्कृष्ट विद्यालय चुना गया है। विद्यालय को राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एक लाख बीस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि व शील्ड आदि प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा के अंतर्गत मुख्यमंत्री की ओर से आदर्श विद्यालय योजना चलाई जा रही है जिसमें जनपद स्तर पर एक उत्कृष्ट विद्यालय चुना जाना है। इसमें शिक्षा का स्तर, सेवाएं और शिक्षकों की उपस्थिति के साथ ही विद्यालय की सफाई व्यवस्था आदि देखते हुए सबसे अच्छे विद्यालय को जनपद स्तर पर चयनित किया जाना है। इस क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में महोनी अहिरोरी, भीरगवां व कुरसंडा (पिहानी) के विद्यालयों का चयन किया गया था। तीनों में पिहानी के कुरसंडा प्राथमिक विद्यालय को सर्वोत्तम उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय घोषित किया गया।

सूत्रों के अनुसार योजना के तहत अब जिले का सर्वोत्तम उत्कृष्ट विद्यालय चुने जाने के बाद कुरसंडा प्राथमिक विद्यालय को राज्य स्तर पर होने वाले एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक लाख बीस हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि, शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस तरह से खंड शिक्षा अधिकारी पिहानी मनोज कुमार बोस के प्रोत्साहन से यह पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा के प्रधानाध्यापक आशीष कुमार के नाम घोषित हुआ है।
विज्ञापन


याद रहे कि पिहानी ब्लाक के  खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस को हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान कर चुकी हैं। प्रधानाध्यापक आशीष कुमार के अनुसार विद्यालय को सजाने-संवारने में भी बोस के प्रोत्साहन का अहम योगदान रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें