फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुवाओं ने सपनों की तलाश में जिले में ही आर्मी ग्राउंड दिया तराश

विज्ञापन
फोटो-12-बिलग्राम रोड पर पाशामऊ स्थित सहारा ग्राउंड का उद्घाटन करते स्क्वायर फेडरेशन आफ इंडिया के ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम रोड पर गांव पाशामऊ के पास ऊबड़ खाबड़ और कूड़े से पटे मैदान को कुछ युवाओं ने एक माह की मेहनत के बाद खेल गतिविधियों के लिए तैयार कर दिया। इस पर 400 मीटर रनिंग, लांग जंप, हाई जंप, वालीबाल, कुश्ती के लिए ट्रैक व फील्ड तैयार की है। अब जिले के युवा इस मैदान में निशुल्क अभ्यास कर सकेंगे। विशेष रूप से पुलिस व आर्मी भर्ती की तैयारी करने वालों को इससे मदद मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में बिलग्राम रोड पर गांव पाशामऊ में एक मैदान में कूड़ा फेंका जाता था। 10 स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि गांव के कुछ युवाओं की मेहनत से इस मैदान को नया रंग मिल सका है। उन्होंने रविवार शाम को मैदान का उद्घाटन किया। कहा कि शहर के आसपास के क्षेत्र के युवा पुलिस व सेना भर्ती की तैयारी के लिए मैदान की तलाश में रहते हैं। उन्हें ग्राउंड मिलता है, तो उसका मासिक शुल्क देना पड़ता है। ऐसे में अब इस ग्राउंड के तैयार होने के बाद उन्हें नि:शुल्क अभ्यास का मौका मिलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। 25 ड्रेस देने का वादा किया। इस मौके पर कैप्टन रुद्र दत्त दीक्षित, दिनेश यादव फौजी, वरुणेश अग्निहोत्री लेखपाल, रणजीत सिंह, बदन सिंह, अनुज मिश्रा, नितिन शर्मा, दीपक सिंह, अभय प्रताप सिंह, सूर्य मिश्रा, प्रीतेश सिंह, गौरव पाल, शिवम यादव, शिवम श्रीवास्तव, शिवम पाल, रमन सिंह, दमन सिंह, सौरभ कश्यप, सत्यम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक देंगे टिप्स
महासचिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षक के तौर पर नि:शुल्क ट्रेनिंग समय-समय पर देने के लिए पूर्व सैनिक आएंगे।
कुश्ती के भी सीखेंगे दांव
ग्राउंड में अखाड़ा भी तैयार किया गया है। जिसका अभ्यास कराने के लिए खिलाड़ी इमरान खान सहयोग देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें