फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर के पंजों ने बढ़ाई कटियारी में दहशत

Tue, 04 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
जंगल में पंजों के निशान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छिबरामऊ। हर्रेया गांव में एक घर के बाहर रविवार को कुत्ते से बड़ा जंगली जानवर दिखने और सुबह  के जंगल में पंजों के निशान मिलने से कटियारी में फिर तेंदुए की दहशत व्याप्त हो गई है। लोग अकेले खेतों में जाने से डरने लगेे हैं। सहमे लोग कमरों में सोने को मजबूर हैं। कुछ लोग चारपाई के आसपास जाली लगाकर सो रहे हैं।
विज्ञापन


कटियारी क्षेत्र के हर्रेया गांव के हरी कश्यप के कच्चे मकान की दीवारें छोटी हैं। रविवार रात परिवार के सदस्य आंगन में सो रहे थे और हरी घर के बाहर लेटा था। दीवार पर खरोंचने की आहट पर हरी की नींद खुल गई। हरी ने बताया कि कुत्ते से काफी बड़ा जानवर दीवार में पंजे रखकर अंदर कूदने की कोशिश कर रहा था।

जानवर देखकर हरी ने शोर मचा दिया। इससे गांव के पुतान, बबलू, आदर्श तिवारी, रामदुलारे, भोला, बृजेश, रामदीन, राजेश, संजय, करन आदि लाठी-डंडे लेकर दौड़े। इससे जानवर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने कई राउंड फायरिंग भी की।
विज्ञापन


करीब तीन दिन पहले जफरपुर मड़िया के राधेश्याम की पत्नी शबनम ने घर के बाहर बंधी भैंस के पास कुत्ते से बड़ा जानवर देखा था। इसी गांव के लोगों ने सोमवार सुबह जंगल में पंजों के निशान देखे।

गांव के सर्वेश, चंद्रपाल, गुड्डू, जदुनंदन, सोहराब, अर्जुन, रामप्रकाश, मिश्रीलाल, ब्रजराज, आशाराम, संजय, धीरेंद्र राजपूत, रामविलास आदि ने बताया कि गांव के बाहर बेरी का जंगल है। पंजों के निशान जंगल से गांव की सड़क तक बने थे।

छिबरामऊ के मुन्नीलाल, हन्नू, रामआसरे, अंके सिंह, रामसहाए, मनोज शर्मा, भगवती राजपूत, सुनील शुक्ला,अचल, लालाराम, प्रकाश आदि ने कहा कि दशहत के चलते लोग घरों के अंदर सोने को मजबूर हैं। वन विभाग के अधिकारी आते हैं और टहल कर चले जाते हैं। अब तो दिन में भी खेतों में अकेले जाने में डर लगने लगा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें