हरदोई। क्षत्रिय महासभा ने सोमवार को गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया। इसमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की गई।
महासभा के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, मारपीट, आगजनी, तथा नरसंहार से सब चिंतित हैं। भारत सरकार इस संबंध में कठोर कदम उठाए। शिवशरण सिंह चौहान, श्यामा कुमार सिंह, बीएस चौहान, राजेश कुमार सिंह, राज कुमार सिंह मौजूद रहे।