फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली और गोशालाओं में अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। भारतीय किसान मजदूर यूनियन सर्वसमाज के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने बिजली और गोशालाओं में अव्यवस्था होने पर प्रदर्शन किया। एसडीएम को 11 सूत्री ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ता ब्लाक पर पहुंचे। यहां पर मुख्य गेट पर ताले लगे होने पर गेट पर बैठकर ही प्रदर्शन करने लगे। पदाधिकारियों ने आधा घंटा में ताला न खुलने पर जल समाधि की चेतावनी दी। करीब तीन घंटे बाद संडीला एसडीएम डॉ. अरूणिमा श्रीवास्तव पहुंची। जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी ने एसडीएम को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। मांग की है कि पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्था सही, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति दिलाई जाए।
लाइनमैन की वसूली पर रोक लगाई जाए। सामुदायिक शौचालय भटपुर, भरावन, बनी, कटकी-कटका, औना देवकली, महीठा में केयर टेकर की ओर से काम न करने का आरोप लगाया। हर घर नल योजना में कार्यदाई संस्था ने गांव में पाइप लाइन के लिए खोदाई की है। इसे दुरुस्त कराया जाए। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने ने यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान व जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी से बातचीत की और समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें