फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहर कोतवाल की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोशल मीडिया में इस समय शहर कोतवाल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें मृतक का परिवार पुलिस से न्याय मांग रहा है, लेकिन कोतवाल ने पीड़ित युवक को धमकाते हुए थप्पड़ जड़ दिया। वह जमीन पर गिर गया। इस बीच कोतवाल से कई लोगों ने यह भी कहा कि साहब इसे क्यों पीट रहे हो, मगर वह नहीं मानें और पीड़ितों को धमकाते रहे। सोमवार को कोतवाल की दबंगई की शहर में चर्चा आम रही।
विज्ञापन

वायरल वीडियो रविवार देर रात शहर के डीएम चौराहे का बताया जा रहा है। जहां पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि पिहानी क्षेत्र में आठ दिन पहले अपहरण के बाद मृत मिले किसान का शव लेकर परिजन आ रहे हैं।
परिजनों ने पिहानी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। डीएम चौराहे पर शव रखकर जाम लगाने की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस सतर्क हो गई। कोतवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के सदस्य जैसे ही पिकअप डाला से नीचे उतरे, वैसे ही शहर कोतवाल ने उन्हें धमकाया। इस बीच एक युवक ने न्याय देने की बात कही तो उस पर बिफर गए और थप्पड़ जड़ दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। सोशल मीडिया में करीब 17 सेकेंड के वायरल वीडियो में पूरे समय कोतवाल मृतक के परिजनों को धमकाते दिख रहे हैं। इस संबंध में एएसपी पूर्वी अनिल सिंह का कहना है कि वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें