फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 64 करोड़ रुपये से कोथावां-भरावन मार्ग का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
फोटो 38 : कोथावां-भरावन रोड के चौड़ीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद सांसद अशोक रावत, विधायक
विज्ञापन
बेनीगंज। कोथावां-भरावन मार्ग का 64,87,69,000 रुपये से चौड़ीकरण कराया जाएगा। शनिवार को मिश्रिख सांसद अशोक रावत और बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने भूमि पूजन और नारियल फोड़कर काम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कोथावां-भरावन मार्ग की लंबाई 32.40 किलोमीटर है। यह मार्ग लखनऊ से माल, भरावन-अतरौली, गोडवा और नैमिष धाम को जोड़ता है। मार्ग के चौड़ीकरण से लोगों को इन स्थलों पर आवागमन के साथ ही संडीला तहसील और जनपद मुख्यालय आने-जाने में आसानी होगी। मार्ग को 5.50 मीटर से बढ़ाकर सात मीटर चौड़ाई में बनवाया जाएगा। नरेंद्र सिंह आदि ने श्री कालिका माता मंदिर भवानीपुर के जीर्णोद्धार की मांग रखी। सांसद अशोक रावत ने बताया कि विधायक रामपाल वर्मा की तरफ से भेजे गए जीर्णोद्धार के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल गई है।
मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि काम शुरू करा दिया गया है। कार्यक्रम में कोथावां प्रधान संघ अध्यक्ष केपी सिंह, झरोइया प्रधान निर्मल सिंह, रमेश सिंह, कपिल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बेनीगंज उमेश श्रीवास्तव, गणेश मिश्रा, प्रधान बेरुआ गुड्डू, रामप्रताप आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें