फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन टू के 8 वें दिन चौराहों पर खूब चला पुलिस का सूजा

विज्ञापन
फोटो-1-लखनऊ रोड पर बुधवार की सुबह 11 बजे कुछ इस तरह जाते दिखे वाहन सवार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मंगलवार को सड़कों पर रहा सन्नाटा बुधवार दिन में टूटता नजर आया। लोग सुबह लॉकडाउन को भूलकर सड़कों पर निकल पड़े। बहाना फिर वही दवा और बैंक से पैसे निकालने का। ये देख पुलिस को फिर सख्त रुख दिखाना पड़ा। जरूरतमंदों को तो पास दिखाने पर छोड़ दिया लेकिन बेवजह निकले लोगों की बाइक और कार पंक्चर कर दी।
विज्ञापन

सिनेमा चौराहे पर पुलिस बुधवार को पूरे समय अलर्ट रही। वाहन चालकों द्वारा नियमों का पालन न करने पर यातायात निरीक्षक ने उनका चालान भी काट दिया। सुबह करीब 11 बजे तो हर कोई पुलिस को एक ही जवाब देता मिला कि दवा लेने जा रहे हैं। इस पर कुछ को तो पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया और अन्य को लाठी फटकार घर वापस भेज दिया। कई गाड़ियों को पंक्चर कर दिया।
बैंक पासबुक देख महिलाओं को जाने दिया
बैंकों से पैसे निकालने को भीड़ दिख रही है। इनमें भी महिलाओं की संख्या ज्यादा है। बुधवार को कुछ महिलाओं से पुलिस ने जाने की वजह पूछी तो उन्होंने बैंक पासबुक दिखा दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव को यें करें
- मास्क जरूर पहनें
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
- जरूरी होने पर ही घर से निकलें
- सैनिटाइजेशन का ध्यान रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें