फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कोढ़वा फाटक तीन दिन रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मसीत से करना स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत और रख-रखाव कार्य के चलते कोढ़वा रेलवे क्रॉसिंग तीन दिनों के लिए बंद रहेगी। इस बीच रेल फाटक से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। क्रॉसिंग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को कनहेटा फाटक से गुजरा जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पवन शर्मा ने बताया कि मरम्मत के कारण रेल फाटक 18 फरवरी सुबह सात बजे से 21 फरवरी शाम छह बजे तक बंद रहेगा। रेल फाटक बंद होने से सड़क मार्ग से वाहनों का यातायात ठप रहेगा। यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें