फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीती पांच मई को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में दुर्घटना में घायल किसान की सोमवार रात घर पर मौत हो गई। किसान के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला दिलावरपुर निवासी तोताराम (48) पुत्र जैराखन पांच मई को ट्रैक्टर ट्राली पर खेतों से भूसा लादकर जा रहा था। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में ही दरियापुर विक्कू मोड़ पर ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी थी। घटना में तोताराम गंभीर घायल हो गया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर किया था। रविवार को परिजन लखनऊ ले जाने की जगह अस्पताल से छुट्टी कराकर घर ले गए। सोमवार की देर रात घर पर ही तोताराम की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। तोताराम की पत्नी की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। उसके दो पुत्र धर्मेंद्र और विपिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें