फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसियों पर किसानों का धान का 28 करोड़ रुपया बाकी

विज्ञापन
फोटो-9- मंडी में क्रय केंद्र पर धान उतारता श्रमिक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अक्तूबर में जिले में रिकॉर्ड धान की खरीद हुई है। गुरुवार शाम तक तीन लाख 70 हजार क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। किसानों को 72 घंटे में इसका भुगतान करने का आदेश है, लेकिन इसमें एजेंसियां पीछे हैं। एजेंसियों द्वारा अब तक 69 करोड़ रुपये की देयता की जगह 41 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया है। 28 करोड़ का भुगतान शेष है।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के तहत जिले में एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हुई थी। जनपद को 13 लाख 50 हजार क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य पूर्ति के लिए जनपद में कुल 81 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इस बार रिकॉर्ड धान की खरीद हुई है। गत वर्ष पांच नवंबर तक 34 हजार 740 क्विंटल धान की खरीद की गई थी। वहीं इस बार तीन लाख 70 हजार क्विंटल धान खरीद की जा चुकी है। नियमित खरीद के साथ ही शासन द्वारा क्रय धान का भुगतान किसानों के खाते में 72 घंटे में भेजे जाने का आदेश दिया गया है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जनपद में खरीदे गए धान के सापेक्ष लाभान्वित हुए 5345 किसानों को 69 करोड़ 63 लाख रुपये का भुगतान किया जाना था। गुरुवार शाम तक इसमें से किसानों को मात्र 41 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। एजेंसियों पर किसानों का 28 करोड़ रुपये बाकी है।
भुगतान की भी नियमित समीक्षा हो रही
डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि खरीद के साथ ही भुगतान की भी नियमित समीक्षा की जा रही है। भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। खरीद का भुगतान पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशिएल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से किया जा रहा है। प्रथम बार में किसान का खाता वेरिफाई होने में कुछ समय लगता है। ये तकनीकी समस्या है, इसमें सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी भुगतान (करोड़ में) अवशेष भुगतान
1. विपणन 22.22 5.85
2. पीसीएफ 16.50 4.60
3. पीसीयू 16.17 8.55
4. एसएफसी 8.60 4.50
5. यूपी एग्रो 2.14 1.94
6. मंडी समिति 2.27 1.44
7. एफसीआई 1.36 .83
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें