फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
फोटो-32- रामेश्वर की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में प्रतापनगर-बघौली मार्ग पर सोमवार देर शाम बाइक सवार दंपति को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोट आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पखियानी निवासी रामेश्वर (58) किसान था। उसकी ससुराल कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवमन में है। सोमवार देर शाम ससुराल जाने के लिए वह बाइक से पत्नी देवकी (56) के साथ निकला था। प्रतापनगर-बघौली मार्ग पर उसे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामेश्वर और देवकी को सीएचसी कछौना पहुंचाया। सीएचसी में रामेश्वर की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन रोते बिलखते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचे। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के एक पुत्र है। बघौली थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें