फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत राभा के मजरा सैदापुर में जामुन का पेड़ काटने के विवाद में हुई किसान की हत्या के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

बीती दो मई को मजरा सैदापुर निवासी मेघनाद (45) पुत्र राजाराम और गांव निवासी प्रेमराज यादव के बीच जामुन का पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद प्रेमराज यादव ने अपने पांच पुत्रों और गांव निवासी दो अन्य लोगों के साथ मेघनाद के घर पर हमला कर दिया था। इसी दौरान मेघनाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई शिवकुमार ने प्रेमराज, उसके पुत्रों संजीव कुमार, संतोष कुमार, अशोक यादव, अखिलेश यादव, जय प्रकाश यादव के अलावा गांव निवासी कुलदीप पुत्र पातीराम और ओमकार पुत्र बलवीर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में पुलिस से मुठभेड़ में घायल जयप्रकाश को पातीराम के साथ गिरफ्तार कर लिया था। छह मई को मुखबिर की सूचना पर नटपुरवा के निकट से संजीव कुमार को हत्या में इस्तेमाल की गई अवैध राइफल के साथ गिरफ्तार हो गया था। मंगलवार की सुबह पुलिस ने कुलदीप पुत्र पातीराम और झंकार पुत्र बलवीर को दत्योनापुर पुल के निकट से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल एसपी शुक्ला ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है। अभी और तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें