फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 10 हजार रुपये का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखीमपुर खीरी जनपद के साहूपुर निवासी युवक का ई-रिक्शा और मोबाइल लूटने के बाद हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने पिहानी कोतवाली क्षेत्र से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

न्यायालय ले जाते समय रास्ते में लघुशंका के बहाने जीप से उतरते समय आरोपी ने सिपाही की सरकारी राइफल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।



लखीमपुर खीरी के साहूपुर निवासी शैलेंद्र की हत्या का मामला पिहानी कोतवाली में 18 दिसंबर 2023 को पुलिस ने दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने घटना में शामिल रहे धीरज पाल को 20 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में दो और लोगों की तलाश पुलिस को थी। इन दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन


इन्हीं में से एक शाहजहांपुर जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र के महमदहदब गांव निवासी सचिन पाल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लखनऊ- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेल पंडरवा फ्लाईओवर के पास से मंगलवार दोपहर 4.30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ई-रिक्शा चालक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। कुछ देर बाद पुलिस टीम उसे लेकर न्यायालय जा रही थी।



इसी दौरान हरदोई-पिहानी मार्ग पर मंसूरनगर के पास सचिन ने लघुशंका जाने के लिए जीप रुकवाई। इसी दौरान सिपाही से राइफल छीनकर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायर कर दी। पुलिस टीम ने भी फायर की जिसमें सचिन के दाहिने पैर में गोली लगी। घटना में पुलिस के सिपाही राजेंद्र यादव और संदीप यादव भी घायल हो गए।

दरियाईपुरवा के पास से सचिन को पकड़कर पिहानी सीएचसी ले जाया गया। सिपाहियों का भी इलाज कराया गया। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि सचिन के खिलाफ शाहजहांपुर जनपद में अलग-अलग थानों में आठ मामले दर्ज हैं। पूरी कार्रवाई के दौरान पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ, सिपाही नितिन तोमर, पवन सिंह, चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें