फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ की फसल पर भी कुदरत की मार

Sat, 04 Apr 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरत की मार से बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके किसानों को अभी भी राहत नहीं मिल रही। बीती रात आए तेज आंधी तूफान ने खेतों में खड़ी मक्का की फसल जमीदोंज कर दिया। लगातार तीसरी फसल बर्बाद होने से किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। पीड़ित किसानों ने डीएम से फसल नुकसान के एवज में मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार की मध्यरात्रि में आए भीषण आंधी पानी ने किसानों की मक्का की फसल चौपट कर दी। किसानों का कहना है कि पहले सूखा झेला फिर बेमौसम बारिश ने रुलाया। रही सही कसर आंधी पानी ने पूरी कर दी। किसान विनोद, विजय, कैलाश, त्रिलोकी, चंद्रकुमार, शिव कुमार ने बताया कि कुदरत का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा।

हाड़ तोड़ मेहनत कर उगाई फसल बर्बाद होने से किसानों का दम घुट रहा, पर जिम्मेदारों को किसानों की पीड़ा का अहसास तक नहीं है। पीड़ितों ने डीएम से फसल नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें