खेमसिंह लोधी अतरौली विधानसभा प्रत्याशी आम आदमी पार्टी।
- फोटो : CITY OFFICE
आम आदमी पार्टी ने अतरौली विधानसभा सीट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य खेम सिंह लोधी को प्रत्याशी घोषित किया है। खेम सिंह लोधी ने आप कार्यकर्ताओं के साथ सबसे पहले चामुंडा मंदिर में दर्शन कर जीत की दुआ मांगी। आप कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरित किया और प्रत्याशी को विजय बनाने का संकल्प लिया। संवाद