फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्टेशन पर मिलेंगे खादी के उत्पाद

Mon, 11 Mar 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय स्टेशन पर यात्रियों को अब खादी के बने वस्त्र व उत्पाद भी मिलेंगे। स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के तहत स्टॉल लगाया जाएगा। इसका प्रधानमंत्री वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। स्थानीय स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में हरदोई स्टेशन के अलावा सात अन्य स्टेशनों पर लगने वाले स्टॉल का भी शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के तहत अब खादी के बने उत्पाद की बिक्री की जाएगी। इसके लिए स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टॉल लगाया जाएगा। स्टॉल का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। स्थानीय स्टेशन के अलावा मीनारपुर कटरा, रौजा जंक्शन, शाहजहांपुर जक्शन, आंझी शाहाबाद, सीतापुर, संडीला, बालामऊ जंक्शन, माखी स्टेशन पर भी स्टॉल का शुभारंभ किया जाएगा।
इसके लिए स्थानीय स्टेशन पर 12 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण सुना जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगा। सीएमआई अंबुज मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें