मिशन प्रेरणा के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में सोमवार को शिक्षक संकुल, प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वित्त एवं लेखाधिकारी योगेश पांडेय ने की।
लेखाधिकारी योगेश पांडेय ने कहा कि विद्यालय के सभी वित्तीय रजिस्टर का रखरखाव नियमानुसार करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। बीईओ इंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कायाकल्प के कार्यों को समय से पूरा करा लें, मल्टीपल हैंडवाश, निशक्तजन शौचालय, रीडिंग कार्नर, स्वच्छता संदेश व टीएल एम आदि कार्य पूरा करवाकर विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाएं।
कहा कि कंपोजिट ग्रांट से संबंधित खर्चों व यूनिफॉर्म का उपभोग विभाग निर्धारित प्रपत्र पर जमा कराएं। बैठक में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अभिषेक तिवारी, निरुपमा सिंह, दीप्ति त्रिवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। रीड अलांग एप, संपर्क बैठक एप का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर भानु प्रताप सिंह, उदय शंकर मिश्र, विद्यानिधि मिश्र, श्याम जी गुप्ता, पंकज अवस्थी, राजीव वर्मा, सुधीर तिवारी व अंशुल मिश्र आदि मौजूद रहे।