फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कुसुमखोर से गंगा जल लेकर गोला जा रहे कांवड़िये की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो- 17- अंकित पाठक। फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो- 17- अंकित पाठक। फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो- 18- मोर्चरी के बाहर बैठे मृतक अंकित के परिजन। संवाद
- लखीमपुर के पसिगवां में बिजली के खंभे से टकराई बाइक
- मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर घाट से जल लेकर जा रहे कांवड़िये की बाइक लखीमपुर में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे हादसे में घायल कांवड़िये की मौत हो गई।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के गढ़िया खेड़ा निवासी अंकित पाठक (27) श्रीमऊ में कपड़े का कारोबार करते थे। पिता नीरज पाठक ने बताया कि रविवार को अंकित अपने साथियों के साथ कांवड़ लेने कुसुमखोर घाट गया था। इन लोगों को लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक करना था। बताया कि रविवाार रात लगभग दस बजे लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाना क्षेत्र के कुतुबापुर के पास अंकित की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किननारे बिजली के खंभे से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल अंकित को सीएचसी पसिगवां में भर्ती कराया गया। यहां स चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर हरदोई मेडिकल कॉलेज आ गए। यहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा लखीमपुर खीरी जिले में हुआ है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पंचनामा भरवाया गया है।

फोटो- 17- अंकित पाठक। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें