फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचते गाते निकले कांवड़िए

Sun, 23 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बस स्टैंड से इमलियाबाग, चौपार टोला तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। सोमवार को शीतला माता मंदिर में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन


बम भोले हीरालाल कांवड़ समिति के तत्वावधान में शनिवार को यहां से दर्जनों कांवड़ियों का एक जत्था नानामऊ घाट गया था। वहां से गंगाजल भरकर कांवड़िए रविवार को सुबह यहां पहुंचे। उसके बाद बस स्टैंड से इमलियाबाग तक और इमलियाबाग से चौपार टोला तक नगर में कांवड़ यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


चौपार टोला में कांवड़िए जल लेकर पूरी रात रुके रहेंगे। सोमवार को सुबह फिर शोभा यात्रा शीलता माता मंदिर स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक निकाली जाएगी। उसके बाद शिव मंदिर में भव्य जलाभिषेक करने के बाद शिव जी की पूजा एवं प्रसाद वितरण के बाद कांवड़ यात्रा का समापन होगा। यह कांवड़ यात्रा प्रतिवर्ष की भांति अबकी भी मुकेश गुप्ता व अतुल दीक्षित की देखरेख में निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें