सावन के साथ भक्ति की बहारों ने यहां मंदिरों से लेकर
सड़क तक माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है। कंधे पर भोले बाबा की कांवड़ उठाए
कांवड़ियों के काफिले गुजरते देख कर हर तरफ बम-बम भोले की गूंज सुनाई दे
रही है।
नंगे पांव कांवड़ लेकर बिलग्राम से गोला गोकर्णनाथ का सफर तय
करने निकले कांवड़ियों के स्वागत में जगह-जगह यहां स्टाल लगाए गए हैं।
तकरीबन इस सप्ताह में दो हजार कांवड़िए जलाभिषेक को रवाना हो चुके हैं और
सिलसिला लगातार जारी है। नगर के शिव शक्ति मंडल की ओर से एक टोली राजघाट से
जलकर जलाभिषेक को गोलागोकर्णनाथ रवाना हुई।
अकेले कुइयां गांव से तकरीबन
दो सौ शिव भक्त कांवड़ यात्रा पर हैं। पिहानी में जगह-जगह कांवड़ियों के
स्वागत को स्टाल लगाकर भोजन का प्रबंध किया गया है। ब्लाक प्रमुख
जयप्रकाश गुप्ता की ओर से भी एक माह के लिए कांवड़ियों के लिए भंडारे का
आयोजन कराया गया है। इसमें कांवड़ियों के खाने-पीने के साथ ठहरने की भी
व्यवस्था की गई है।
गुरुवार को भी नगर के कई मंदिरों के भ्रमण के बाद
कांवड़ यात्रा बिलग्राम के लिए रवाना हुई। इससे पहले प्रमुख मार्गों से
होकर गुजरी यात्रा मेें कांवड़ियों ने भक्ति गीतों पर थिरकते हुए जमकर अबीर
गुलाल उड़ाया। साथ ही जयकारे भी लगाए। नगर के शिवालयों भी पवित्र श्रावण
मास पर पूजन का तारतम्य जारी है।