Kanpur News: कानपुर मेट्रो के आईआईटी से नौबस्ता तक के सभी स्टेशनों को आईजीबीसी द्वारा प्लेटिनम रेटिंग दी गई है। यह रेटिंग स्टेशन निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के कड़े मानकों को पूरा करने पर मिली है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में आईआईटी से नौबस्ता तक के सभी मेट्रो स्टेशनों को पर्यावरण अनुकूल बनाने पर प्लेटिनम रेटिंग मिली है। इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल संस्था (आईजीबीसी) की ओर से स्टेशनों को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में घोषित किया गया है। इससे पहले 2021 में आईआईटी से मोतीझील तक के सभी नौ एलिवेटेड स्टेशन और सितंबर 2025 में चुन्नीगंज से ट्रांसपोर्ट नगर के स्टेशन को प्लेटिनम रेटिंग मिल चुकी है।
विज्ञापन
जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्र ने बताया कि मूल्यांकन के दौरान स्टेशन निर्माण, संचालन एवं रखरखाव में अपनाई गई प्रणालियों तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी उपायों का आकलन किया गया। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन के लिए मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त(सीएमआरएस) और उनकी पांच सदस्यीय टीम शहर आकर गहन निरीक्षण कर चुकी है।