फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को बंद रहेगा कछौना-गाजू सड़क मार्ग

Sun, 24 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल पटरी की मरम्मत कार्य के लिए गुरुवार को कछौना-गाजू सड़क मार्ग बंद रहेगा। क्रासिंग पर पटरियां अधिक क्षतिग्रस्त होने से रेलवे ने एक दिन का मरम्मत कार्य प्रस्तावित किया है, जिसके चलते मार्ग पर होने वाला सड़क आवागमन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


इस सड़क पर आवागमन को देवगनुपर व सुठेना मार्ग से यातायात हो सकेगा। ज्ञात हो कि जिले में खस्ताहाल पटरियों को बदलने का काम इन दिनों तेजी से कराया जा रहा है। जिसके क्रम में अब कछौना-गाजू मार्ग स्थित क्रासिंग पर मरम्मत कार्य होगा, जिससे क्रासिंग नंबर 258 बी बंद रहेगी।

ऐसे में सड़क से होने वाला यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। ज्ञात हो कि क्रासिंग के पास की पटरियां काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई हैं और उनके नीचे फंसे स्लीपर भी गलकर खस्ताहाल हो गए हैं। इनको ही बदलने के लिए 28 मई को सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान क्रासिंग से सड़क यातायात बंद रहेगा। सड़क यातायात कछौना मार्ग पर क्रासिंग संख्या 259 सी देवगनपुर फाटक तथा 257 सी सुठेना फाटक से हो सकेगा। पटरियों की मरम्मत कार्य को लेकर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एपी त्रिपाठी ने पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने को डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें