फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछौना में डेंगू से एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कस्बे में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। गुरुवार रात मोहल्ला ठाकुरगंज निवासी महिला की डेंगू से मौत हो गई।
विज्ञापन

ठाकुरगंज मोहल्ला निवासी लक्ष्मी सिंह (40) पत्नी हरि प्रसाद सिंह को रविवार को तेज बुखार आया था। परिजनों ने उन्हें लखनऊ में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार देर रात लक्ष्मी की लखनऊ में ही अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही कछौना में डेंगू से मौत का आंकड़ा पांच पहुंच गया है। लोगों में स्वास्थ्य विभाग और नगर निकाय टीम के ध्यान न देने से रोष है। सूत्रों के अनुसार अलग-अलग मोहल्लों के 26 लोग डेंगू से पीड़ित होने के कारण लखनऊ के प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. किसलय वाजपेयी का कहना है कि लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
नालियों में पनप रहे मच्छर बने जानलेवा
कछौना नगर पंचायत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इसके उलट है। कस्बे के मुख्य मार्ग के किनारे की नालियों से लेकर गली मोहल्लों तक की नालियों में गंदगी होने के कारण मच्छर पनपते हैं और बीमारियां फैलाते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भी गंदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगंज में भी डेंगू का प्रकोप
माधौगंज क्षेत्र के पिपरावां निवासी राजेश्वरी स्वास्थ्य विभाग में आशा थीं। 28 अक्टूबर को डेंगू से उनकी मौत हो गई थी। 15 दिन पहले कस्बे के अन्नपूर्णानगर निवासी पूर्व सभासद नीलम गुप्ता की डेंगू से मौत हुई थी। अब अन्नपूर्णानगर निवासी पूर्व सभासद गणेश गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, प्रिंस गुप्ता और गगन गुप्ता डेंगू की चपेट में हैं। सभी का इलाज जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पटेलनगर पूर्वी के सभासद ललित गुप्ता की पुत्री गीता भी डेंगू की चपेट में है और कानपुर में उसका इलाज चल रहा है। कुरसठ के मोहल्ला आजाद नगर निवासी छुन्नू त्रिवेदी, कमलेश तिवारी, श्रद्धा दीक्षित भी डेंगू से पीड़ित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें