हरदोई। लॉक डाउन के दौरान कच्ची शराब के कारोबार के जोर पकड़ने पर प्रशासन ने भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार रात से लेकर मंगलवार शाम तक पुलिस व आबकारी विभाग ने शाहाबाद, संडीला, टोडरपुर व हरपालपुर समेत अन्य क्षेत्रों में कई लोगों को हिरासत में लेकर 333 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने भदार गांव निवासी मंजू उर्फ लाली पत्नी मानसिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा व 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही पुलिस ने किरता गांव निवासी मीना पत्नी रामनरेश को 10 लीटर, फूलमती पत्नी सोनपाल निवासी ग्राम अडनामऊ को 10 लीटर, रामनरेश उर्फ करिया पुत्र सियाराम को 10 लीटर, रविंद्र कुमार पुत्र भगवानदीन निवासी ग्राम करता को 10 लीटर, मिथिलेश पुत्र इंद्रपाल निवासी अडनामऊ को 10 लीटर एवं उसके घर से रिश्तेदार राजेंद्र कुमार पुत्र लेखराज निवासी ग्राम रेवा थाना कादर चौक जिला बदायूं को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
एसओ भगवान चंद्र ने बताया कि तमंचा बरामदगी मामले में आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने ग्राम फतेपुर गयंद में सुनीता पत्नी श्रीकृष्ण शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 8 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार मझिला पुलिस ने मंगलवार को प्रकाश पुत्र रूपन व अनंतराम पुत्र जागन निवासी ग्राम बड़इया को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को आबकारी एवं बघौली व कछौना पुलिस की संयुक्त टीम ने बघौली के ग्राम मुनेंद्र पुरवा, कटैला पुरवा पूर्वी मजरा कामोलिया, चुराई पुरवा, पड़रिया व थाना कछौना के तिलक नगर, कंजड़ बस्ती, समसपुर, छातन खेड़ा, बहकटवा में छापा मार कर कुल 240 लीटर कच्ची शराब एवं 2200 किलोग्राम लहन बरामद किया। टीम ने बरामद लहन समेत छह शराब की भट्ठयिां नष्ट कराईं। कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया।
इस मौके पर आबकारी निरीक्षक राम अवध सरोज, दिलीप वर्मा, आबकारी निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव, एसओ बघौली फूल चंद्र सरोज एवं कछौना कोतवाल राय सिंह आदि मौजूद रहे।