हरदोई। संवाद न्यूज एजेंसी से जुड़े सांडी के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेंद्र शर्मा शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सांडी में गर्रा नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट में उनका अंंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे भाई राजेश शर्मा ने दी। ब्रजेंद्र शर्मा का निधन बृहस्पतिवार को बीमारी के कारण हो गया था। अंतिम संस्कार के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता, पंकज त्रिवेदी, अमन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पत्रकार राघवेंद्र प्रताप सिंह, निखिल दीक्षित, गंगाशंकर दीक्षित आदि कई पत्रकार अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे। (संवाद)