फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नौकरी की तलाश में गई युवती की गला कसकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। नौकरी की तलाश में सोमवार को गई युवती का शव संदिग्ध हालात में गांव में पंचायत भवन के निकट पड़ा मिला। मंगलवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम में गला कसकर युवती की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। स्लाइड भी बनवाई गई है। युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का शक जताया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (21) सोमवार की दोपहर घर से निकली थी। पिता ने बताया कि संडीला में स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी दिलाने के लिए गांव का ही एक युवक उसे ले गया था। देर शाम तक युवती के वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। रात में युवती का कोई पता नहीं चला। पिता का दावा है कि मंगलवार सुबह चार बजे से वह युवती की तलाश करने निकले। इस दौरान गांव के पास स्थित पंचायत भवन के निकट युवती का शव पड़ा मिला। उसके गले में उसकी ही शॉल कसी हुई थी। शव मिलने की जानकारी युवती के पिता ने ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष विजय कुमार, कुरसठ चौकी प्रभारी विनोद शर्मा मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी नमूने जुटाए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी बिदुओं पर जांच की जा रही है। पिता ने एक व्यक्ति पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उस पर भी जांच हो रही है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि स्लाइड भी बनवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें