फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो को छोड़ खुल गए जनपद के 18 बा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को सोमवार से खोल दिया गया। यह सभी मार्च माह से बंद चल रहे थे। दो कस्तूरबा स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने के कारण उन्हें बंद रखा गया है। शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल में मौजूद रहकर बालिकाओं के शत प्रतिशत नामांकन को लेकर अभिभावकों से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

शासन से मिले निर्देशों के बाद जिलाधिकारी पुलकित खरे के अनुमोदन से जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को सोमवार से खोल दिया गया है। भरखनी व बिलहरी शाहाबाद के क्वारंटीन केंद्र बनाए जाने पर इन दोनों को नहीं खोला गया है।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि अभी छात्राओं को नहीं बुलाया गया है। उन्हें ऑनलाइन शिक्षण ही दिया जा रहा है। इसके अलावा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को विद्यालय में मौजूद होने के निर्देश दिए गए हैं। नए सत्र के लिए प्रत्येक विद्यालय में कक्षा छह से आठ के मध्य 100-100 बालिकाएं पंजीकृत हो। इनके पंजीकरण को लेकर संबंधित क्षेत्र के अभिभावकों से बात करें व ड्रॉप आउट बालिकाओं का पंजीकरण करें।
विज्ञापन

अविनाश पांडे होंगे नए डीसी
हरदोई। जिले के सभी कस्तूरबा स्कूलों की जिम्मेदारी सीतापुर के अविनाश पांडे को सौंपी गई है। उन्हें जिले का नया जिला बालिका समन्वयक के रूप में तैनाती दी गई है। वह इससे पूर्व सीतापुर में बेसिक में शिक्षक थे और अपने शैक्षणिक कार्यों के लिए हमेशा सराहना प्राप्त करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें