फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिक्षा मित्र के बंद मकान से तीन लाख के आभूषण और एक लाख की नकदी चोरी

विज्ञापन
फोटो-11- कमरे में फैला सामान। संवाद
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के पीला महुआ गांव में चोरों ने रविवार रात महिला शिक्षा मित्र के बंद मकान को अपना निशाना बनाया। पीड़ित के मुताबिक, चोर तीन लाख के आभूषण और एक लाख की नकदी ले गए। चोर खिड़की के लोहे के एंगल काट कर मकान में घुसे थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पीला महुआ गांव निवासी पूनम श्रीवास्तव शिक्षा मित्र हैं। उनकी तैनाती पड़ोसी गांव मसफना में है। पूनम के मुताबिक, रविवार को सीतापुर निवासी रिश्तेदार के यहां शादी थी। वह परिवार समेत सुबह ही सीतापुर चली गई थीं। सोमवार सुबह मकान के आसपास रहने वाले लोगों ने पूनम के मकान की खिड़की के लोहे के एंगल निकले देखे, जाली कटी मिली। गांव वालों ने उन्हें सूचना दी।
पूनम घर आईं तो उन्हें कमरे में सामान फैला मिला। अलमारी के अंदर लगा लॉकर का ताला टूटा मिला। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। पूनम ने बताया कि चोर एक लाख की नकदी और तीन लाख के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। इसमें सोने की चार अंगूठी, चेन, तीन जोड़ी पायल और चांदी के सिक्के शामिल हैं। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें