फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पोहकरपुरवा में पांच मकानों से 36 हजार रुपये और जेवर चोरी

विज्ञापन
फोटो-39-घर से कुछ दूर मिले बक्से को देखते हिमांशू के परिजन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के पोहकरपुरवा में चोरों ने पांच मकानों को निशाना बनाया। छठे मकान का दरवाजा न खुलने पर बाहर से कुंडी डालकर चले गए। लगभग 35 हजार रुपये और जेवर चोरी होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पोहकरपुरवा निवासी हिमांशु वाजपेयी शनिवार रात पत्नी और मां के साथ छत पर सोए थे। बताया कि रविवार सुबह सोकर उठे तो कमरे में रखा बक्सा गायब था। बक्सा कुछ दूरी पर खेतों में पड़ा मिला। दावा है कि बक्से में रखे 20 हजार रुपये, सोने के तीन पैंडल, एक जोड़ी चूड़ी, एक अंगूठी और चांदी के कुछ जेवर चोर चोरी कर ले गए। पास में ही रहने वाले संजय पाल के मकान में घुसे चोर यहां से 2600 रुपये और सोने के एक जोड़ी कुंडल चोरी कर ले गए। यहीं रहने वाले सुनील कुमार के घर से चोर पांच हजार रुपये ले गए।
संग्राम पाल के घर से चोरों ने दो हजार रुपये और परशुराम के घर से एक हजार रुपये चोरी कर लिए। चक्रपाल के मकान में घुसने में नाकाम रहने पर चोरों ने गेट में कुंंडा लगा दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के जरिये जरूरी नमूने जुटाए। देहात कोतवाल हरिनाथ ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



चोर आकर चले गए... नींद भी नहीं खुली
सूत्र बताते हैं कि जिन लोगों के मकानों में चोरी हुई वह बहुत छोटे-छोटे मकान हैं। ज्यादातर परिजन एक साथ सोते हैं। जिन कमरों में सोए थे उन्हीं में चोरी भी हुई लेकिन फिर भी किसी को इसके बारे में भनक तक नहीं लगी। पुलिस भी घटना को लेकर अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें