संडीला। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माकूम कुआं में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। 35 हजार रुपये और लगभग दो लाख रुपये के जेवर चोरों ने चोरी कर लिए।
माकूम मुआं निवासी रामेश्वरी पति बुद्धा के साथ रहती है। उसका इकलौता पुत्र कमल किशोर परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। पति बुद्धा एक सप्ताह पहले बेटे कमल किशोर के पास गए थे, जबकि नौ जुलाई की शाम रामेश्वरी घूमने के लिए प्रयागराज गईं थीं। मकान में ताला पड़ा था। नौ जुलाई की रात में किसी वक्त चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने कमरे के अंदर रखे बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर 35 हजार रुपये, कमरे की एक दीवार में छिपाकर रखे गए जेवर (सोने की दो अंगूठी, दो चेन, एक जोड़ी झुमकी और चांदी की पायल) चोरी कर ली। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। प्रयागराज से आकर देखा तो पूरी घटना का पता चला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।