फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बंद घर से जेवर और नकदी चोरी, एक हिरासत में

Fri, 02 Feb 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के चिल्लौर गांव में बंद मकान से चोरों ने बुधवार रात लाखों का सामान पार कर दिया। गुरुवार सुबह चोरी की जानकारी अन्य परिजनों को हुई तो वह सन्न रह गए। पीड़ित के भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शक के आधार पर एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

चिल्लौर गांव निवासी रामकिशोर ने बताया कि उनके भाई रामसरन परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। गांव में पुश्तैनी मकान में उनकी मां फूलमती रहती थीं लेकिन कुछ दिन पहले फूलमती की तबीयत खराब होने पर रामसरन मकान में ताला डालकर उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गए। रामसरन और रामकिशोर ने बताया कि गांव से उनके घर में चोरी होने की जानकारी मिली।
जब वह गांव पहुंचे और मकान बनाने के लिए अलमारी में लोहे के डिब्बे रखी गई 5.15 लाख की नकदी देखी तो उसमें से 2.88 लाख की नकदी के साथ ही मां के सोने के कुंडल, चांदी की करधनी और एक जोड़ा पायल गायब मिले। रामसरन ने डायल-112 को पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें