हरदोई। रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित होने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए।
शनिवार को साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उक्त बात कही। उन्होंने रेडक्रॉस भवन में बनाए गए रेन बसेरे का भी उद्घाटन किया व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि सोसायटी द्वारा मानवता की सेवा के लिए निरंतर कार्य किए जाते हैं। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जे के वर्मा, डॉ. अजय अस्थाना, डॉ. ए के सिंह, डॉ. शकुंतला रेड्डी, डॉ. नसीम अहमद , डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. निकिता पाठक, डॉ. आकाश मोहन, डॉ. मानवेंद्र सिंह, डॉ. संदीप कटियार, डॉ. सलीम ने मरीजों का परीक्षण किया। दवा वितरण का कार्य नितेश मुखर्जी, कृष्णकांत, सौरभ मिश्रा व सुहेल ने किया। पंजीकरण का दायित्व आलोकिता श्रीवास्तव ने किया। शिविर में 35 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया व दवाइयां प्राप्त की। सोसायटी के सचिव आलोक श्रीवास्तव ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस के रावत आदि मौजूद रहे।