फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डांस के दौरान जनाती और बराती भिड़े, दूल्हे ने छोड़ा मंडप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर के एक मैरिज लॉन में डांस को लेकर हुए विवाद में वर व वधू पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। नाराज होकर दूल्हा मंडप से जयमाल छोड़कर भाग गया। बरात वापस लौटती देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के समझौता कराने के बाद विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पास स्थित एक गांव से शाहाबाद नगर के एक मैरिज हाल में बरात आकर रुकी थी। द्वारचार के समय नागिन डांस करने को लेकर जनाती व बराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कुछ बराती घायल हो गए। इससे नाराज दूल्हा जयमाल कार्यक्रम छोड़कर मंडप से उठकर बाहर चला गया। बराती वापस जाने लगे तो वैवाहिक स्थल पर हड़कंप मच गया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी दूल्हा शादी के लिए राजी नही हुआ तो वधू पक्ष ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने दोनों पक्षों को सुनकर समझौता कराया। इसके बाद रात के डेढ़ बजे जयमाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों तरफ के युवकों ने शराब के नशे में डांस को लेकर मारपीट की है। किसी तरफ से फायरिंग नही हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें