फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजीबी के 237 जनधन खाते ब्लाक

Fri, 16 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
जनधन खाता - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के जनधन खातों में नोटबंदी के बाद एकाएक करोड़ों रुपये जमा किए गए हैं। आई विभाग की रिपोर्ट पर बैंक अधिकारियों ने 50 हजार से अधिक रुपये जमा होने वाले 237 जनधन खातों को ब्लाक कर दिया है। इन खातों से अब लेनदेन नहीं हो पाएगा।  
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की जिले में मेन ब्रांच सहित 68 बैंक शाखाएं है। इनमें जनधन के 1 लाख से अधिक खाते खोले गए है। नोटबंदी से पहले अधिकतर जनधन खातों में शून्य बैलेंस था।   8 दिसंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद शुरू के दिनों में इन खातों में 2 से 2.5 लाख रुपये तक जमा किए गए है। इसके अलावा हजारों की संख्या में जनधन खातों में 49-49 हजार रुपये जमा हैं।
विज्ञापन
  हालांकि इन खातों को ब्लाक नहीं किया गया है। जिन जनधन खातों में नोटबंदी के बाद 50 हजार से अधिक रुपया है उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। जिसमें जिले भर के 237 खाते चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें ब्लाक कर दिया गया है।   इन खातों में करीब 3 करोड़ जमा हुआ है। रीजनल आफिस के मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिन जनधन खातों में अभी तक एक भी रुपया नहीं था उनमें एकाएक रुपया जमा हुआ है।   जिसमें कई ऐसे खाते हैं जिनमें दो से ढाई लाख रुपया जमा हुआ था। जिसके चलते 237 जनधन खातों के लेनदेन के खातों पर रोक लगा दी गई है। जनधन खातों पर केंद्र सरकार की नजर है। 

केंद्र सरकार ने जनधन खातों में रुपये जमा करने की 50 हजार की सीमा रखी है। इसका फायदा ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ लोगों ने खूब उठाया। जनधन खातों का दुरुपयोग हुआ। जिन खातों में शून्य बैलेंस था उनमें लोगों ने सीमा तो 50 हजार रखी, लेकिन कई बार पैसा निकाला और जमा किया। जनधन खातों की सीमा तो बरकरार रही, लेकिन इसमें हजारों रुपये का लेनदेन हो गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें