फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमील को कांग्रेस शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान आशीष को सौंपने के बाद कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा कर दी। 2017 में नगर पालिकाध्यक्ष पद पर पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़े चुके जमील अहमद अंसारी को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष के पद पर अभी तक शशिभूषण शुक्ल शोले दायित्व निभा रहे थे। इस बार प्रदेश नेतृत्व ने जमील पर नगर संगठन को मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जमील कई साल लगातार सभासद रहे। 2008 से 2013 तक जिला योजना समिति के सदस्य रहे। वर्ष 2017 में नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस सिंबल से चुनाव लड़े थे। उनके नगर अध्यक्ष घोषित होने के बाद जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें