फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंगा में कटान की समस्या पर जलशक्ति मंत्री का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। गंगा कटरी क्षेत्र के देबीपुरवा में जलशक्ति विभाग मंत्री को किसानों ने गंगा नदी में कटान की जानकारी दी और बचाव कार्य कराने की मांग की। इस पर मंत्री ने जल्द काम कराए जाने के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने गंगा कटरी क्षेत्र में गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्रालय की ओर से कराए जा रहे 6.61 करोड़ रुपये के ड्रेजिंग कार्य का निरीक्षण किया। किसानों से फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांव तेरवाकुल्ली, देबीपुरवा, परसोला, इशरापुर समेत कई गांवों की करीब 1300 हेक्टेयर भूमि हर वर्ष बाढ़ में डूब जाती थी। तेज जल बहाव के चलते खेतों का कटान भी होता था। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्रालय की ओर से विधायक आशीष सिंह आशू के प्रस्ताव पर देबीपुरवा गांव में 6.61 करोड़ से 500 मीटर से अधिक का ड्रेजिंग कार्य कराया गया है। जलशक्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को विधायक आशीष सिंह आशू के साथ देबीपुरवा गांव पहुंच कर ड्रेजिंग कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने अब तक बाढ़ से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों से बातचीत की। किसान शेरा, शिव प्रकाश, गंगाराम ने बताया कि परियोजना से उन लोगों की कृषि योग्य भूमि कटान से सुरक्षित हो गई है और गांवों को भी बाढ़ से निजात मिलेगी। वहीं पर शिवलाल, रामआसरे व शिवम ने बताया कि ड्रेजिंग कार्य की शुरुआत के पहले करीब 200 मीटर में तेज धार की वजह से कटान होने लगा है। इससे कृषि योग्य भूमि कट रही है। किसानों ने 200 मीटर के टुकड़े पर भी ड्रेजिंग कार्य कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस पर मंत्री ने शारदा नहर विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एई महेंद्र कुमार, जेई अमित श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, विशाल पटेल, अनुराग पटेल, हिमांशु यादव आदि लोग साथ रहे।

इनसेट
बच्चों को नशा से दूर रखकर पढ़ाई कराओ
ड्रेजिंग कार्य के निरीक्षण के बाद जलशक्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वहां पर मौजूद बच्चों से पूछा कि इन गांवों में क्या लोग शराब बनाने का काम करते हैं। इस पर बच्चों ने कहा कि शराब नहीं बनाई जाती है। बड़ों से कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखकर पढ़ाई के प्रति जागरूक करो। अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें