पिहानी (हरदोई)। जाजूपारा गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में दो पक्षों के बीच गोलियां और्र इंट-पत्थर चले। मारपीट के दौरान दोनों ओर से कई लोग चुटहिल हो गए। इस मामले में पुलिस ने निवर्तमान प्रधान हनीफ खां समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दोनों ओर के चार-चार के खिलाफ मारपीट, गाल गलौज के मामले दर्ज कर लिए गए हैं। सीओ जितेंद्र गिरि ने दोनों पक्ष से पूछताछ की है।
जाजूपारा गांव में निवर्तमान मंगलवार को दूसरे चरण के तहत मतदान मेें निवर्तमान प्रधान हनीफ खां की पत्नी खुर्शीदा व और सबील की पत्नी सलमा चुनाव लड़ी थीं। इन्हीं तीनों के बीच चुनाव को लेकर रंजिश हो गई। बताया जाता है कि मतदान के दिन शाम को ही दोनों पक्षों में तकरार हो गई थी। सुबह यही तकरार खूनी संघर्ष में बदल गई। बताया जाता है कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
गाली गलौज के बाद दोनों ओर से गोलियां और ईंट पत्थर भी चले। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं लेकिर्न इंट-पत्थर लगने और मारपीट से दोनों ओर से कई को चोटें आईं हैं। इस पूरे मामले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निवर्तमान ग्राम प्रधान हनीफ खां समेत तीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस को सईदा पत्नी जमील अहमद प्रधान समेत उनके पक्ष के लोगोें पर पति के साथ मारपीट का आरोप लगाया।
वहीं जाहिरा पत्नी रियायतुल्लाह ने चुनावी रंजिश का आरोप लगाते हुए मौजूदा प्रधान पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस मामले में पुलिस ने शफी अहमद पुत्र कुदरत की तहरीर पर मतलूब, मंसूर व घस्सू पुत्रगण रऊफ व हिदायतुल्लाह पुत्र अज्ञात के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष के मंसूर पुत्र रऊफ की तहरीर पर आरोपी आसिफ व जलीस पुत्रगण रियायतुल्लाह, शफीउल्लाह पुत्र हफीजुल्ला व जमील पुत्र कुदरत के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव में गोलीकांड को लेकर सनसनी है और दिन भर अफवाहों का दौर जारी रहा। बताया जाता है कि इस बार चाक चौबंद व्यवस्था के बीच निष्पक्ष मतदान का होना कुछ प्रत्याशियों का अखर गया जिसके नतीजे में वह लोग मतदान बाद ऐसे लोगों पर दबाव बना रहे हैं जिन्होंने उनके पक्ष में मतदान नहीं किया।