फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय-जय-जय गणपति गणराजू

Sat, 26 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धि विनायक मराठा एवं सर्राफा कमेटी के तत्वावधान में सिनेमा रोड पर स्थित कंपाउंड में चल रहे गणेश उत्सव के समापन पर अभिजीत पाटिल म्यूजिकल ग्रुप मुंबई द्वारा महाराष्ट्र से आए कलाकारों एवं आचार्यों द्वारा विघ्न विनाशक गजानन महाराज का विधि विधान पूर्वक पूजन, अर्चन व आरती आदि कार्यक्रम संपन्न कराए गए।
विज्ञापन


जिसको सुनकर भक्त भी झूमे बिना न रह सके। सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के तत्वावधान में 17 सितंबर से चल रहा गणेश उत्सव का समापन शुक्रवार को विसर्जन कार्यक्रम के साथ हुआ। विसर्जन कार्यक्रम को लेकर खासतौर पर महाराष्ट्र से बुलाए गए कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि भक्त जन झूमते नजर आए।

इधर, मराठा मंडल द्वारा भी गणपति बप्पा का विधि-विधान से पूजन व आरती आदि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सर्राफा कमेटी अध्यक्ष अनिल महेंद्रा, अक्षय महेंद्रा, गोपाल मेहरोत्रा, नीरज कपूर, प्रदीप रस्तोगी, भोला नाथ रस्तोगी, अभिषेक रस्तोगी, विष्णु प्रजापति, दीपक वर्मा, लल्लू गुप्ता, राजा रस्तोगी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


उधर, गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के गगनभेदी नारे शुक्रवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर निकल रही गणेश की भव्य शोभायात्रा में सुनने को मिले। हाथी-घोड़ों व वाहनों पर सजी झांकियों को भी इस शोभायात्रा में शामिल किया गया। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के गगनभेदी नारों के बीच लाल बाग के राजा का विसर्जन कर दिया गया।

इसी के साथ सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी द्वारा आठवें भव्य गणेश उत्सव का समापन हो गया। गणेश उत्सव में शुक्रवार को उनका पूजन आदि होने के बाद गणपति बप्पा के नारों के बीच शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जो प्रमुख मार्गों से निकाली गई और यहां पर पूरे उत्साह व जोश के बीच गणेश का विसर्जन किया गया।

इस दौरान भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए खूब गगनभेदी नारे लगाए। इससे पूर्व निकाली गई शोभायात्रा शहर के लिए खूब आकर्षण का केंद्र रही। इसमें न सिर्फ हाथियों व घोड़ों को शामिल किया गया, बल्कि बुग्गियों पर राम दरबार, राधा कृष्ण, मां दुर्गा आदि की सजी झांकियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें