फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 105 मिनट में बरसा 101 मिमी. पानी, अव्यवस्थाओं से पूरे शहर में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुबह से आसमान में छाए बादल शाम होते-होते बरसने लगे। बादल बरसे तो उमस भरी गर्मी से हर किसी को राहत मिली, लेकिन झमाझम बारिश ने नगर पालिका के जिम्मेदारों के दावों की कलई भी खोलकर रख दी।
विज्ञापन

क्या अफसरों के आवास और क्या गली-कूचों में बने मकान। मुख्य मार्ग के किनारे बनी दुकानें हों या खुद सड़क ही। सब कुछ पानी से लबालब नजर आया। हर बारिश की तरह इस बार भी नगर पालिका बारिश में जलभराव से बचाव के इंतजाम करने में पूरी तरह नाकाम ही साबित हुआ। 105 मिनट की बारिश में 101 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पिछले तीन दिनों से आसमान में बादलों, सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा था। उमस भरी गर्मी हर किसी को बेचैन कर रही थी। कभी भी बारिश हो जाने की उम्मीद मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक जता रहे थे और कुछ यही उम्मीद शहर के बाशिंदों को भी थी।

शुक्रवार शाम लगभग सवा पांच बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हुई और कुछ ही देर में झमाझम बरसात शुरू हो गई। लगभग पौने सात बजे तक पानी बरसा और इस दौरान गर्मी से भी निजात मिल गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 101 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

उधर, दूसरी ओर शहर में नाला सफाई को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खुल गई। नगर पालिका क्षेत्र में सात बड़े, 16 मझोले और 29 छोटे नाले हैं। इन्हीं नालों से बारिश का पानी भी निकलता है।

ज्यादातर नालों की सफाई पूरी नहीं हो पाई और इसी वजह से शहर भर में जलभराव नजर आया। सिनेमा रोड हो या रामदत्त चौराहा, नुमाइश चौराहे के आसपास का फुटपाथ हो या डीएम चौराहे के पास का इलाका पानी सभी जगह भरा नजर आया।
मौसम विभाग वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि 28 जून 2020 को 88 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद से जून में इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई। चार साल पहले बना बरसात का रिकॉर्ड शुक्रवार को टूट गया।



बारिश के कारण हमेशा की तरह शुक्रवार को भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहर में लखनऊ रोड पर और कोयल बाग कालोनी के पास बिजली लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गईं। इस कारण सिटी पावर हाउस और कोयल बाग कालोनी की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति बारिश के दौरान बंद की गई थी, लेकिन सात बजे चालू कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें