जवाहर नवोदय स्कूल में हिंदी पखवाड़े के समापन अवसर पर गत दिवस हुई प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर हुए कवि सम्मेलन में स्टाफ, स्थानीय कवियों व बच्चों ने भी
काव्य पाठ किया।
मुख्य अतिथि अतुल कपूर ने प्राचार्या डा. सुमनलता द्विवेदी
के साथ पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान कपूर के साथ ही स्थानीय
कवियों व शायरों में प्रियंक दीक्षित, सलमान जफर, अवधेश कुमार, ज्ञानप्रकाश
आदि ने काव्यपाठ किया। बच्चों ने कई प्रतियोगिताओं मेें बेहतरीन प्रदर्शन
किया।
मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने
वालों के साथ ही अच्छे प्रयास करने वाले बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भेंट
किए। इससे पहले प्राचार्या ने कवियों को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट
कर सम्मानित किया।