सवायजपुर। उप्र ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को भरखनी ब्लॉक सभागार में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार ने की। कहा कि हक हासिल करने के लिए संगठित होना जरूरी है। यह असंगठित होने का ही परिणाम है कि गांवों की साफ सफाई करने के बाद भी कर्मियों को वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई ग्राम पंचायतों में दबंगों द्वारा उन पर गीला कूड़ा उठाने का दबाव बनाया जाता है, जो कि अनुचित है। जिलाध्यक्ष ने समय से वेतन, एसीपी व एरियर का भुगतान कराए जाने की मांग की।
महामंत्री सुशील कुमार ने कहा कि सबसे ज्यादा उपेक्षित सफाई कर्मी है, संगठन की मांग है कि जो सफाई कर्मी लंबे समय से संविदा पर काम कर रहे हैं, उन्हें स्थायी किया जाए। राज्य कर्मचारियों के बराबर का दर्जा दिया जाए।