फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पंचायत सहायक की नियुक्ति में गड़बड़ी, सचिव दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड टोडरपुर की ग्राम पंचायत सेमरावा में पंचायत सहायक की नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत ने तय समय में प्रक्रिया पूरी करते हुए आवेदकों की वरीयता सूची जारी की दी। इसके बाद बिना किसी प्रक्रिया के पिछली तारीख में आवेदन लेकर दोबारा से वरीयता सूची जारी कर दी। आवेदक की शिकायत पर कराई गई जांच में गड़बड़ी सामने आई।
विज्ञापन

सेमरावा के मजरा निजामपुर निवासी अनुपम शेखर पुत्री जितेंद्र ने दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया में 17 अगस्त तक ही आवेदन लिए जाने थे। उन्होंने अपना आवेदन 14 अगस्त को जमा किया था जबकि तत्कालीन प्रधान मुंशी और प्रतिनिधि विमल पांडेय ने चार आवेदन अनूप कुमार, सतीश, दिनेश कुमार और सुनील कुमार के जमा किए। इस पर पंचायत सचिव अजय पाल ने मेरिट सूची तैयार की इसमें अनुपम शेखर का नाम पहले स्थान पर था।
वहीं तीन सितंबर को निवर्तमान प्रधान और प्रतिनिधि ने पिछली तारीख में कूट रचित ढंग से आवेदन जमा करा दिए। इसके बाद पंचायत सचिव ने दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी। इसमें अनुपम शेखर का नाम पहले स्थान से हटा दिया गया। शाहाबाद के एडीओ पंचायत की जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई। उन्होंने पंचायत सचिव पर कार्रवाई की संस्तुति की। डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने बताया कि जांच रिपोर्ट के परीक्षण के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें