हरदोई। बिजली विभाग में टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता का जांच फाइलों में खो गई है। इससे विभाग में टेंडर प्रक्रिया में मनमानी जारी है। इससे विभाग को जहां राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं, कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।
शहर के बाबा मंदिर से सोहित कुमार की ओर से जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि सर्किल कार्यालय में पटल सहायक टेंडर प्रक्रिया में गोलमाल कर रहा है। उन्होंने अनुभव हीन संस्था को प्रपत्रों के आधार पर ही टेंडर दे दिए। वहीं, एक फार्म पार्टनरशिप की है, जिसके एक पार्टनर को दूसरे की स्वीकृत बगैर कार्य दे दिया गया। इसके अलावा पटल सहायक की ओर से कई निविदा में मनमानी की गई।
पटल सहायक पर आरोप है कि वह तीन वर्ष से अधिक एक ही कार्यालय में एक ही पटल देख रहे थे। शिकायत पर तीन माह पूर्व जिलाधिकारी की ओर से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। मगर, आज तक विभागीय जांच पूरी नहीं हो सकी है। इससे विभाग में टेंडर में मनमानी जारी है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि उनके पूर्व का मामला है, उनको जानकारी नहीं है।