फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फूफा के घर आए मजदूर की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
फोटो- 18- विजय प्रताप। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के अहिरोरी में फूफा के घर आया मजदूर मंगलवार रात असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी विजय प्रताप (30) हरियाणा में मजदूरी करते थे। बीते पांच अक्तूबर को ही वह वापस गांव आए थे। मंगलवार को वह अपने फूफा अखिलेश कुमार के साथ उनके गांव अहिरोरी गए थे। अखिलेश ने बताया कि मंगलवार रात सभी लोग खाना खाने के बाद मकान की छत पर सो रहे थे। रात में विजय प्रताप लघुशंका के लिए उठे। इस दौरान संतुलन बिगड़ जाने से छत से नीचे आरसीसी रोड पर जा गिरे। गिरने की आवाज सुनकर वह लोग वह लघुशंका के लिए उठे।
इस दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे आरसीसी रोड पर जा गिरे। गिरने की आवाज सुनकर वह लोग जाग गए। पड़ोसी भी मौके पर आ गए। विजय को अहिरोरी सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान आधीरात के बाद विजय की मौत हो गई। आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर के और अविवाहित थे। बेटे की मौत की जानकारी से पिता कौशल किशोर बदहवास हो गए। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना संज्ञान में है। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें